अन्तर्राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

यूक्रेन पर रूसी सेना के हमले तेज, राजधानी कीव पर कब्जे की तैयारी

नई दिल्ली। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए गए हैं। रूस की सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ अपने कदम तेज कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कीव पर कब्जा करने की दिशा में रूस काफी आगे बढ़ गया है। युद्ध के दूसरे दिन बड़े स्तर पर बमबारी की जा रही है। भारतीय छात्र सुरक्षित स्थानों की तलाश में भटक रहे हैं। यूक्रेन के रेजीडेंट्स सुरक्षित स्थानों यानी बंकरों आदि में छुपने की कोशिश कर रहे हैं। सौ से अधिक लोगों के मारे जाने की अब तक सूचना आ चुकी है। यूक्रेन की राजधानी कीव से कुछ ही दूर पर स्थित चेर्नोबिल न्यूक्लियर साइट भी अब मास्को के नियंत्रण में चला गया है। उल्लेखनीय है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई के तहत यूक्रेन में रूस ने तीन तरफ से हमला बोल दिया है जिससे यहां की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से यूूक्रेन में सैन्य कार्रवाई को तुरंत रोक देने को कहा है। बता दें कि यूक्रेन पर रूसी हमले के खिलाफ मसौदे पर शुक्रवार यानी वोटिंग होगी। वहीं नाटो भी इमरजेंसी समिट आयोजित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button