देहाती फिल्मी कलाकार उत्तर कुमार को भेजा गया जेल

गाजियाबाद। हरियाणवी फिल्मों के अभिनेता एवं निर्देशक उत्तर कुमार को पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार करके एससी- एसटी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। विशेष लोक अभियोजक रजनीकांत ने बताया कि शालीमार गार्डन थाने में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जून 2025 में हरियाणवी फिल्म अभिनेता
एवं निर्देशक उत्तर कुमार ने फिल्म में काम देने के बहाने उसे नजदीकी बढ़ाई। शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। बाद में उत्तर कुमार अपने बयान से मुकर गया। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट के आधार पर उत्तर कुमार को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को उसे एससी -एसटी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरसत में जेल भेज दिया।



