अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ आरटीओ का अभियान जारी, 19 को किया सीज, 30 के किए चालान

गाजियाबाद। अवैध, अपंजीकृत, नाबालिग चालकों द्वारा संचालित ई रिक्शा के विरुद्ध प्रदेश व्यापी प्रवर्तन अभियान के चौथे दिन शुक्रवार 4 अप्रैल को गाजियाबाद में कुल 30 वाहनों का चालान किया गया और 19 ई रिक्शा निरुद्ध किए गए। एक अप्रैल से चलाए जा रहे इस अभियान में अब तक गाजियाबाद संभाग में 429 वाहनों का चालान किया जा चुका है और 278 वाहन बंद किए जा चुके हैं। आरटीओ प्रवर्तन गाजियाबाद के अनुसार यह अभियान 30 अप्रैल तक निरंतर चलेगा, और बिना प्रपत्र, लाइसेंस, फिटनेस के या बिना पंजीकृत चल रहे ई रिक्शा के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के प्रपत्र सही करा लें, और नियमानुसार ही संचालन करें। आरटीओ प्रवर्तन ने अभियान की समीक्षा के लिए प्रवर्तन टीमों की एक बैठक भी की गई।




