उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
रोटरी गाजियाबाद स्मार्ट सिटी ने जयपुर में की गौ सेवा



गाजियाबाद। रोटरी गाजियाबाद स्मार्ट सिटी द्वारा गौ माता सेवा प्रोजेक्ट के तहत जयपुर स्थित गौशाला में गायों का चारा, गुड़ आदि खिलाकर सेवा की। क्लब के इस प्रोजेक्ट द्वारा गायों की सुरक्षा और देखभाल के लिए समर्पित होने की एक पहल है। यह प्रोजेक्ट गायों को आश्रय, भोजन और चिकित्सा देखभाल इत्यादि प्रदान करता है, जिससे उनके कल्याण और स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। क्लब टूर के दौरान जयपुर के चौमू पैलेस में गौसेवा की गई। इस टूर में सभी सदस्यों ने खाटू श्याम के दर्शन, राजस्थानी संगीत व लोक नृत्य, राजस्थानी फूड, गेम्स आदि का भी लुत्फ उठाया। इस दौरान क्लब सदस्य डॉ.सुभाष जैन, बबीता जैन, योगेश कुमार गोयल, आशु गोयल, रमा गुप्ता, विपिन गुप्ता, प्रवीन गोयल, भारती गर्ग, आशीष गर्ग आदि मौजूद रहे।



