रोटरी वर्ष 2025-26 का हवन और वृक्षारोपण कर रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद स्मार्ट सिटी ने किया स्वागत





गाजियाबाद। गत दिवस रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद स्मार्ट सिटी ने रोटरी नव वर्ष 2025-26 का स्वागत हवन से किया। हवन कार्यक्रम के पश्चात रोटरी के वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत श्री हंस सीड्स प्रा. लि., साउथ साइड जी.टी. रोड, गाजियाबाद में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें रोटरी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कम्पनी परिसर और आसपास फलदार एवं छायादार वृक्षों का पौधारोपण किया गया। क्लब अध्यक्ष भारती गर्ग ने बताया कि रोटरी नववर्ष पर यह हमारा प्रथम वृक्षारोपण कार्यक्रम है और क्लब द्वारा आगे भी विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस हवन एवं पौधारोपण कार्यक्रम में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा. सुभाष जैन, बबीता जैन, क्लब अध्यक्ष 2025-26 भारती गर्ग एवं आशीष गर्ग, क्लब सचिव 2025-26 प्रवीन गोयल, सीमा गोयल, पूर्व अध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, रीनम अग्रवाल, योगेश कुमार गोयल, अल्का गोयल, डा. राकेश छारिया, राकेश गुप्ता, मुकेश मंगल, डा. अरूणा सिंघल, साक्षी जिन्दल शर्मा, विकास शर्मा, सारंग अग्रवाल, रीना अग्रवाल, विपिन गुप्ता, रमा गुप्ता, अधीर गर्ग, अनीश गुप्ता, नरेश कुमार गर्ग, मनोज अग्रवाल, मोहित ढ़ल, राजेश कोहली, डा. रेनू गोयल, पंकज जैन और कम्पनी के सदस्य उपस्थित रहे।



