महाराजा अग्रसेन रसोई में रोटरी क्लब आफ गाजिÞयाबाद निहार ने किया भण्डारे का आयोजन

गाजियाबाद। रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद निहार द्वारा महाराजा अग्रसेन रसोई, गाजियाबाद में भण्डारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोटेरियन अमित गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि रोटेरियन संजय अग्रवाल की विशेष रूप से उपस्थिति रही। रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद निहार की ओर से रोटेरियन प्रिया पुरी (अध्यक्ष 2025-26), रोटेरियन नेहा मेहता, रोटेरियन राखी अग्रवाल, रोटेरियन राजीव कुमार सूद, श्रीमती श्यामा सूद व अन्य रोटरी क्लबों से भी सदस्य पधारे और कार्यक्रम को सफल बनाया। रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद मिड टाउन रोटेरियन अनिल ग्रोवर, रोटेरियन जगदीप चावला, रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद रोटेरियन पुनीत मेहता, रोटेरियन उत्कर्ष अग्रवाल, रोटेरियन विवेक चौधरी, रोटेरियन राजकुमार गर्ग, रोटेरियन तरुण अग्रवाल आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि रोटेरियन अमित गुप्ता ने क्लब की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य रोटरी के मूल्यों का सच्चा उदाहरण हैं।



