गाजियाबाद
मकर संक्रांति पर रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद निहार ने किया चाय के साथ प्रसाद वितरित


गाजियाबाद। मकर संक्रांति के पर्व के मौके पर रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद निहार द्वारा राजनगर सेक्टर-11 में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोटरी के मूल मंत्र सेवा सर्वोपरि के तहत क्लब के सदस्यों ने कड़कड़ाती इस ठंड में लोगों को प्रसाद के साथ चाय भी वितरित की। राहगीरों ने गर्मागर्म चाय के साथ प्रसाद ग्रहण किया। चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन नेहा मेहता के नेतृत्व में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लगभग 100 लाभार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।



