उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
रोटरी क्लब गाजियाबाद निहार का स्थापना समारोह सम्पन्न


गाजियाबाद। रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद निहार ने रोटरी वर्ष 2025-26 की शुरूआत कारवां स्थापना समारोह के साथ की। समारोह में रोटेरियन प्रिया पुरी ने क्लब की अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया व उनके साथ उनके बोर्ड मेंबर्स ने शपथ ग्रहण की जिसमें नेहा मेहता, स्वाती शर्मा, साधना गर्ग, राखी अग्रवाल, रवि अरोड़ा , राजीव सूद, अर्चना सेठ शामिल हुए, उन्होंने यूनाइट फोर गुड थीम के तहत सेवा और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों और अतिथियों की सक्रिय उपस्थिति रही। क्लब इस वर्ष डिस्ट्रिक्ट 3012 के अंतर्गत जनकल्याण हेतु विविध परियोजनाओं पर कार्य करेगा।



