रालोद की महिला विंग ने वसुंधरा में सम्मेलन किया आयोजित, महिलाओं को दिलाई गई रालोद की सदस्यता


गाजियाबाद। रालोद द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर वसुंधरा के रायल पैलेस में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। रालोद की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष दीपमाला चौधरी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। रालोद के सदस्यता कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला प्रदेश अध्यक्षा परिणीता सिंह का जोरदार स्वागत किया गया । इस मौके पर परिणीता सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला जिला अध्यक्षों को सामूहिक बैठक कर समन्वय बनाकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक दीपमाला चौधरी ने बताया कि अब पुरुषों के साथ पार्टी में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करने के साथ ही स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के विचारों को जमीन पर उतारने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी युवा और महिलाओं के कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत हैं। रालोद की महानगर अध्यक्ष डा. रेखा चौधरी, खेल प्रकोष्ठ के महासचिव रिचा सिंह, राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ पूनम गर्ग, सुमन जिला अध्यक्ष, राधिका रसिक प्रदेश उपाध्यक्ष, नीरज पंवार खेल प्रकोष्ठ, सतवीर सिंह राष्ट्रीय सचिव, गजराज सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपमाला चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं को सदस्यता दिलवाई गई जिनमें मुख्यत गुरप्रीत कौर कम्बोज, आशु वालिया, अनुपम सिंह, शीतल रस्तौगी, सुनीता श्रीवास्तव, मौमिता बासु, नीतू सिंह, गीता चौधरी, सरोज चौधरी, निशिता गर्ग, शिखा भटनागर, दिशा शर्मा, रीता तिवारी, इन्द्राणी त्यागी, निशा शंकर, नीतू गोयल, गीतिका शर्मा, किरण आदि ने सदस्यता ग्रहण की ।