राजनीतिलेटेस्ट

मुख्यमंत्री का रालोद कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

चौधरी जयंत सिंह खेल-खिलाड़ियों को करेंगे प्रोत्साहित

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को गाजियाबाद आगमन पर राट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने उनका बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी कल यहां भाजपा के कार्यकर्ताओं और पन्ना प्रमुखों की सभा को संबोधित करने आए थे। स्थानीय पुलिस लाइन में बनाए गए हैलीपेड पर उनके उतरते ही रालोद की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माइनॉरिटी इन्द्रजीत सिंह टीटू, युवा रालोद के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता सामंत सेखरी, राहुल चौधरी खानपुर, क्षेत्रीय सचिव लोकेश चौधरी ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी ने रालोद के इन कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रदेश प्रवक्ता सामंत सेखरी ने अलग से पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन में भाजपा और रालोद का गठजोड़ उत्तर प्रदेश में विकास की एक नई लहर लेकर आएगा। श्री सेखरी ने बताया कि राट्रीय लोकदल के राट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नई योजनाएं लाने पर विचार कर रहे हैं। खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जयंत चौधरी खेल-खिलाड़ियों से जुड़ी विकासकारी योजनाओं पर काम करने जा रहे हैं। श्री सेखरी के मुताबिक उनके नेता चौधरी जयंत सिंह अपनी सांसद निधि का एक बड़ा हिस्सा खेल के मैदानों और खेल जगत से जुड़ी अन्य कई संस्थाओं पर खर्च करने जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button