राजनीतिलेटेस्टशहर

गांव दुहाई में और मजबूत हुई रालोद, यशपाल चौधरी समर्थकों के साथ रालोद में शामिल

गाजियाबाद। 2024 चुनाव को लेकर रालोद ने संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान छेड़कर लोगों को पार्टी में शामिल करने की मुहिम शुरू कर दी है। महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने निकाय चुनाव के दौरान जहां-जहां पार्टी कमजोर पड़ती दिखाई वहां-वहां मजबूती के लिए भी कार्य शुरू कर दिया है। गांव दुहाई में पार्टी की एक बैठक का आयोजन किया गया जहां समाजसेवी यशपाल चौधरी ने अपने साथियों समेत पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि यशपाल चौधरी के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में रालोद मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। यशपाल चौधरी के साथ ओमवीर चौधरी, हरेन्द्र नेहरा, रामकुमार चौधरी, योगेंद्र चौधरी, पवन चौधरी, ब्रह्मपाल सिंह, ऊधम सिंह, पिंटू चौधरी, दीपक त्यागी, रवि आदि शामिल रहे। सभी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रालोद की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने बताया कि यशपाल चौधरी एक राजनीतिक और समाजसेवी व्यक्ति हैं। इनके पार्टी मे आने से विभिन्न वर्गो के लोग राष्ट्रीय लोकदल के साथ जुड़ेंगे और निश्चित रूप से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
महानगर अध्यक्ष ने यशपाल चौधरी को महानगर महासचिव पद पर मनोनीत करने की घोषणा भी की। इस मौके पर खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव रिटायर्ड डी.एस.पी जगराज बालियान, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी, सैनिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष रामकुमार पंवार, ट्रांस हिंडनअध्यक्ष सुधीर तोमर, कृष्णपाल डायरेक्टर, अशरफ, रमन देवी, आशिमा जैन, देवेंद्री देवी, नीरज चौधरी, मोमीन मलिक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button