राजनीतिलेटेस्टशहर

जिले की पांचों सीट जीतेगा रालोद-सपा गठबंधन: यशवीर सिंह

  • जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह की विधिवत की गई घोषणा
    गाजियाबाद।
    2022 चुनाव को लेकर रालोद संगठन को मजबूत करने में लगा हुआ है। गाजियाबाद जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पुराने नेता तेजपाल सिंह को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए धर्मेन्द्र राठी को अभी कोई पद नहीं दिया गया है। तेजपाल सिंह की विधिवत घोषणा करने के लिए सोमवार को आरडीसी स्थित एक होटल में प्रेस कान्फ्रेंस का आयाजन किया गया। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने तेजपाल सिंह को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि रालोद और सपा मिलकर जिले की पांचों विधानसभा सीटे जीतेगी। उन्होंने कहा कि रालोद सर्वसमाज की पार्टी है और वह सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने सीटों के बंटवारे को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि यह फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात हो चुकी हैं सीटों के बंटवारे का ऐलान भी शीघ्र हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरठ में होने वाली रालोद व सपा की संयुक्त रैली आयोजित हो रही है। प्रेस कान्फ्रेंस में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र राठी ने कहा कि उन्होंने ही पार्टी हाईकमान से हटाने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने कहा कि वे संगठन की मजबूती में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। रालोद की प्रदेश प्रवक्ता रेखा चौधरी ने कहा कि रालोद और सपा का गठबंधन नई इबारत लिखेगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन सभी सीटें जीतेगा और पूर्ण बहूमत की सरकार बनेगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव ओडी त्यागी, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, जिलापंचायत सदस्य अमित त्यागी सरना, पूर्व प्रवक्ता इन्द्रजीत सिंह टीटू, अय्यूब अली एडवोकेट, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अय्यूब इदरीशी, मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अरुण शर्मा, महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार भुल्लन, अजय प्रमुख, अजयवीर एडवोकेट, राहुल चौधरी, अमरजीत सिंह बिड्डी, विपिन चौधरी, सत्येंद्र तोमर, बॉबी चौधरी, विशाल चौधरी, ललित सैन, योगेंद्र पतला, जगत दोसा, लोकेश चौधरी, अशोक तेवतिया, युवा के अध्यक्ष हिमांशु नागर, योगेन्द्र वीरभान, असलम खान, असलम सोनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button