राजनीतिलेटेस्ट

सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्थाओं के खिलाफ रालोद ने किया प्रदर्शन

गाजियाबाद। खराब स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में रालोद के महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार भुल्लन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रालोद के महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार भुल्लन ने कहा कि शहर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में चिकित्सा राज्य मंत्री अतुल गर्ग हैं। प्रदेश सरकार में चिकित्सा राज्यमंत्री होते हुए भी वे गाजियाबाद में चिकित्सा व्यवस्था पर उतना ध्यान नही दे पा रहे हैं जितना कि देना चाहिए। इसलिए सरकारी हॉस्पिटलों में मरीजों को धक्के खाने पड़ रहे हैं। चिकित्सालयों में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को या तो बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है या फिर डॉक्टरों की कमी के कारण अन्य उपस्थित डॉक्टरों को अत्यधिक मरीजों को देखना पड़ रहा है। जो चिंताजनक है। इतना ही नहीं कुछ दिन पूर्व आॅपरेशन करने के लिए डॉक्टर द्वारा लिया गया सुविधा शुल्क भी चर्चाओं में है। ये बेहद शर्मनाक है। एक ही ईएमओ के सहारे इमरजेंसी चल रही है। अब वह 15 दिन की छुट्टी जा रहे हैं जिस कारण इमरजेंसी सेवा बंद हो सकती है।
उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में प्रतिदिन लगभग 15 सौ मरीज आते थे जो कि डॉक्टरों की कमी होने के कारण अब मरीजों की संख्या दिनोंदिन घट रही है और वे निजी अस्पतलों का रुख कर रहे हैं।
धरने-प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एडवोकेट अजयवीर सिंह ने कहा कि किसी भी वीआईपी के आगमन पर डॉक्टर को वीआईपी ड्यूटी पर जाना पड़ता है इलाज न मिलने के कारण मरीजों को अधिक परेशानी होती है। ईएमओ के पद खाली होने से इमरजेंसी संचालित करना मुश्किल हो रहा है इसलिए तत्काल यहां ईएमओ की नियुक्ति कराई जाए।
जरूरतमंदों की समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकारी हॉस्पिटलों में डॉक्टरों की शतप्रतिशत उपस्थिति कराई जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी तेजपाल सिंह, अजयवीर सिंह एडवोकेट, डा. अजय चौधरी, प्रीतम लाल, लोकेश चौधरी, हिमांशु नागर, प्रदीप त्यागी, भूपेंद्र बॉबी, हिमांशु तेवतिया, अरविंद तेवतिया, विशाल सिरोही, रजत धीमान, नितिन चौधरी, विनीत चौधरी, संगीता चौधरी, रवि हरित, जितेंद्र मोनू, कुलदीप चौधरी, लोकेश कटारिया, राजेंद्र चौधरी, रविन्द्र चौधरी, सौरव डागर, ऋषभ पांचाल, दीपू शर्मा,संजय सांगवान,सचिन दीवानिया, कालूराम अग्रवाल, नरेंद्र चौधरी, अजय तेवतिया, अमित गुर्जर, राजीव जाटव, नीरज सिंह, आजाद खान, शिवम पांडे, बॉबी पंडित, गौरव कनोजिया, दीपू शर्मा, बबलू, निकिता, सचिन, रोहित, यशपाल सिंह, विवेक यादव, मन्नी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button