राजनीतिलेटेस्टशहर

‘नगर निकाय चुनाव रालोद व सपा साथ मिलकर लड़ेंगे’

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनावों की चर्चा के लिए रालोद का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को दिल्ली कार्यालय पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह से मिला और जनपद गाजिÞयाबाद व हापुड़ की नगर निकाय की सीटों पर विस्तार से चर्चा की गई । रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि नगर निकाय चुनाव गठबंधन के साथ लड़ा जाएगा ।
प्रदेश प्रवक्ता चौधरी अजय वीर सिंह एडवोकेट ने बताया कि गठबंधन के तहत मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ा जायेगा। नगर निकाय चुनावों के लिए प्रदेश स्तर पर पार्टी की समन्वय समिति बना दी गई है। जिÞला स्तर पर भी एक चुनाव समिति बनाई जाएगी जो दोनों दलों में आपस में समन्वय बनाकर चुनाव लड़ाएगी। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी जबकि प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता चौधरी अजय वीर सिंह एडवोकेट, भूपेंद्र कुमार तेवतिया बोबी, यश कुमार तेवतिया, दीपक मलिक, संजीव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button