आरकेजीआईटी में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन

गाजियाबाद। राज कुमार गोयल प्रौद्योगिकी संस्थान (आर.के.जी.आई.टी.), गाजियाबाद में 29 सितंबर 2025 को इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स विषय पर एक ज्ञानवर्धक एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कविंद्र सिंह, सीनियर मैनेजर, पेटेंट एंड आपरेशन, इनोबल आई पी, नोएडा ने अपने अनुभव साझा करते हुए आई.पी.आर., पेटेंट फाइलिंग एवं उसकी प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अनुसंधान कार्य को पेटेंट कराना शोधकतार्ओं और संस्थान दोनों के लिए कितना महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. डी.के. चौहान (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, आर.के.जी.आई.टी.) द्वारा किया गया तथा संचालन डॉ. विजय अग्रवाल और डॉ. मुनींद्र मोहन वार्ष्णेय (आर.के.जी.आई.टी. फामेर्सी) ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. लक्ष्मण प्रसाद (ग्रुप एडवाइजर) ने पेटेंट प्रोसेस और उससे जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार रखते हुए फैकल्टी को अपने शोध कार्य को पेटेंट कराने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं डॉ. डी.के. चौहान ने पेटेंट प्रक्रिया को सरल बनाने और संस्थागत स्तर पर सहयोग प्रदान करने की बात कही। इस अवसर पर डॉ. आर.के. यादव (डीन एकेडमिक्स), सभी डीन, हेड आफ डिपार्टमेंट्स और फैकल्टी सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही। समापन सत्र में अक्षत गोयल (वाइस चेयरमैन, आर.के.जी.आई.टी.), डॉ. बी.सी. शर्मा (डायरेक्टर), एच.जी. गर्ग (चीफ प्रॉक्टर) तथा डॉ. लक्ष्मण प्रसाद (ग्रुप एडवाइजर) ने अपने प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए और अतिथि वक्ता का आभार व्यक्त किया।



