राज्यलेटेस्ट

ऋषिकेश गंगा नदी उफान पर, चेतावनी रेखा से 80 सेमी. नीचे, अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश से गंगा और कई सहायक नदियां उफान पर आ गई हंै। वहीं ऋषिकेश गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। गंगा नदी खतरे के निशान को पार करने की स्थिति में है। वहीं प्रशासन ने नदी से सटे इलाकों में अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही लोगों को गंगा घाटों पर जाने से रोका जा रहा है। है। वहीं गंगा के खतरे का निशान पार करने की स्थिति में प्रशासन ने लोगों को दूसरे स्थान में भेजने की तैयारी शुरू कर ली है। तीर्थनगरी में गंगा नदी पक्के घाटों को छूकर बह रही है। नदी चेतावनी रेखा 339.50 से मात्र 80 सेमी नीचे बह रही है। सुरक्षा के मददेनजर स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को गंगा घाटों और तटों पर स्नान करने से रोका जा रहा है। इसके लिए जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button