लेटेस्टशहरशिक्षा

अमृतकाल की थीम पर आयोजित होगा राइज इन इंडिया 2023: डॉ. अनिल अग्रवाल

गाजियाबाद मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस में आगामी 21, 22 और 23 दिसंबर को एक मेगा इवेंट राइज इन इंडिया 2023 का आयोजन किया जाएगा जिसकी थीम अमृतकाल पर आधारित है और जो जी-20 2023 में भारत की अध्यक्षता और आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के संबंध में हमारे माननीय प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण को भी उजागर करेगा। राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि राइज इन इंडिया 2023 विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कृषि, वन संरक्षण, हथकरघा और हस्तशिल्प, पर्यटन, अनुसंधान और विकास के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी मंत्रालयों और विभागों की योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों और पहल के बारे में जागरूकता पर केंद्रित है एवं सूचना प्रौद्योगिकी, महिला सशक्तिकरण और बाल विकास, कौशल विकास, विद्युत ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, जल संरक्षण और स्वास्थ्य देखभाल और चिकित्सा आदि विभिन्न क्षेत्रों पर रोशनी डालेगा जो युवाओं, आम जनता और किसानों के लिए मददगार होगा। आयोजन में मुख्य रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में युवाओं के लिए कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देना, सरकारी योजनाओं और नीतियों पर जागरूकता, शिक्षा और प्रशिक्षण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और विकास, हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान की भूमिका और मंत्रालयों और विभागों द्वारा की गई पहल पर केंद्रित रहेगा। आयोजन में भाग लेने वाले प्रमुख विभागों में डीआरडीओ, इसरो, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, परमाणु ऊर्जा विभाग, केंद्रीय जल आयोग, बीआईए, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग आदि रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button