गाजियाबादस्लाइडर

रिटायर्ड पीपीएस आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की एनसीआर शाखाओं की हुई गोष्ठी, मंत्री असीम अरुण रहे मौजूद

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद में पीपीएस (रिटायर्ड) आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की एनसीआर(गाजियाबाद/गौतम बुध नगर/बुलंदशहर/गुड़गांव) शाखाओं की गोष्ठी का आयोजन पुलिस लाइन गाजियाबाद में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण (प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जनपद गाजियाबाद) एवं पुलिस आयुक्त जे रविन्द्र गौड़ की उपस्थिति में किया गया। गोष्ठी में जनपद गाजियाबाद, गौतमबुधनगर, बुलंदशहर, गुड़गांव के 50 वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया। गोष्टी के प्रारंभ में मंत्री असीम अरुण का सम्मान शाल औढ़ाकर एवं सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर संगठन की तरफ से धर्मेंद्र सिंह सिरोही, किशन सिंह तालान, ब्रह्मपाल सिंह बालियान, सेवक राम यादव, सोमवीर सिंह पीपीएस (सेवानिवृत), पुलिस उपाधीक्षकों के द्वारा किया गया। पुलिस आयुक्त जे रविन्द्र गौड़ द्वारा भी सम्मान चिन्ह देकर मंत्री असीम अरुण को सम्मानित किया है। एनसीआर कोआॅर्डिनेटर धर्मेन्द्र सिरोही के द्वारा संगठन के विषय में अवगत कराया गया। संगठन के वरिष्ठ सदस्य इकबाल सिंह सरोहा एवं शैलेंद्र सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह को मंत्री के द्वारा संगठन की तरफ से सम्मानित किया गया। मंत्री के साथ रहे कई अधिकारियों से नौकरी के दौरान अपने अनुभव को साझा किया एवं भविष्य में किस प्रकार की योजनाओं से सरकार के माध्यम से लाभान्वित हो सकते हैं इस विषय में अवगत कराया। गोष्ठी का संचालन डीसीपी नगर धवल जायसवाल ने किया। गोष्ठी में आए सभी सदस्यों का आभार ब्रह्मपाल सिंह बालियान कोआर्डिनेटर जनपद गाजियाबाद के द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button