उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

वार्ड नंबर 95 में पेयजल की समस्या को लेकर पार्षद के नेतृत्व में रेजीडेंट्स ने डीएम को सौपा ज्ञापन

  • नगर निगम अधिकारियों पर वार्ड की उपेक्षा का लगाया आरोप
  • नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करने की सजा मिल रही पूरे वार्ड को
  • वार्ड के 13 नलकूप पड़े हैं खराब, नहीं दिया जा रहा कोई ध्यान

गाजियाबाद। वार्ड नंबर 95 की पार्षद रूखसाना सैफी व पूर्व पार्षद जाकिर अली सैफी के नेतृत्व में रेजीडेंट्स ने डीएम कार्यालय पहुंचकर वार्ड में पेयजल समेत कई समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। दिए गए ज्ञापन में नगर निगम पर वार्ड की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में कहा कि नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत समय-समय पर की जाती रही है। जिसके कारण निगम अधिकारी वार्ड-95 के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रा रहा है। कई बार अनुरोध के बाद भी पीने के पानी की समस्या का हल नहीं निकाला गया। जस्सीपुरा, कैला भट्टा, प्रेम नगर, भैरव मंदिर में पानी की समस्या बनी हुई है। पिछले कई माह से पीने के पानी के लिए वार्ड के रेजीडेंट्स को वंचित किया जा रहा है। बार-बार अनुरोध करने के बाद भी वार्ड में पीने के पानी की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है । वार्ड-95 में पानी ना आने की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। भीषण गर्मी का मौसम चल रहा है और पेयजल आपूर्ति ना होने से रेजीडेंट्स में आक्रोश पनप रहा है। वार्ड के काफी सारे 05, 10 एचपी के नलकूप खराब हो गए हैं जिनको ठीक नहीं कराया जा रहा है। वार्ड का 30 एचपी पीएसी नलकूप पानी नहीं दे रहा है इसके स्थान पर 30 एचपी नलकूप रिबोर नहीं कराया जा रहा है, पीने के पानी ना आने की समस्या के साथ-साथ वार्ड के जिन-जिन क्षेत्रों में पानी आ रहा है उसमें काफी ज्यादा क्षेत्र में गंदा पानी आ रहा है जो पीने योग्य बिल्कुल भी नहीं है जिसमें मिट्टी रेत, गंदा, बदबूदार पानी आ रहा है । इस सब के कारण वार्ड में पीने के पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है और आम जनता जल कर देने के बावजूद मोल का पानी खरीद कर दूर-दूर से लाने को मजबूर है, पानी ना आने की समस्या से आम जनता में काफी रोष है साथ ही क्षेत्र की जनता काफी ज्यादा परेशान है। ज्ञापन में बताया गया है कि वार्ड नंबर 95 में पिछले एक वर्ष से पीएसी चौक फव्वारा के सामने 30 एचपी नलकूप खराब है उसका रिबोर नहीं कराया जा रहा है । 10 एचपी नलकूप केला जनरल प्राइमरी पाठशाला प्रथम के सामने पिछले आठ माह से रिबोर ना होने के कारण बंद पड़ा है । 10 एचपी नलकूप डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड वसीम टेंट वाले के सामने रिबोर होना है जो की काफी समय से बंद पड़ा है । 10 एचपी नलकूप मुख्तार होटल के सामने / पास बंद पड़ा है। 10 एचपी नलकूप सुन्नी मोहम्मदी मस्जिद वाली गली में दिलशाद के मकान के सामने रिबोर होना है पिछले 8 माह से यह नलकूप बंद पड़ा है। 10 एचपी नलकूप जस्सीपुरा पार्षद वाली गली में रिबोर होना है जिसका एक वर्ष से अधिक समय से कार्य नहीं लगाया जा रहा है। 5 एचपी नलकूप मदरसे के पीछे वाले गेट की साइड नौशाद के घर के पास पिछले दो वर्ष से बंद है, जिसका रिबोर होना है। 5 एचपी नलकूप कल्लू टेंट वाले के घर के पास पिछले 1 वर्ष से बंद है, जिसका रिबोर होना है । 5 एचपी नलकूप गली नंबर 14 कल्लन घर के पास पिछले दो माह से बंद है जिसमें अनाड़ी कर्मचारी द्वारा मोटर गिराई जा चुकी है । 5 एचपी नलकूप केला भट्टा गली नंबर- 5 वसीम के घर के पास पिछले एक वर्ष से बंद पड़ा है, जिसका रिबोर होना है । 5 एचपी नलकूप लालटेन फैक्ट्री सरकारी स्कूल के पीछे पिछले तीन माह से बंद है । 5 एचपी नलकूप भैरव मंदिर के बराबर वाली गली में काफी दिनों से खराब पड़ा है । 5 एचपी नलकूप कालू कुरैशी वाली गली में फेल होकर पिछले काफी माह से बंद पड़ा है जिसका रिबोर होना है । पीने के पानी न आने की समस्या और गंदा पानी आने की समस्या को देखते हुए जनता द्वारा बताए जाने पर जनप्रतिनिधि पार्षद होने के नाते अधिकारियों को अवगत कराया जाता है लेकिन जलकल विभाग द्वारा किसी भी अधिकारी के कानों पर जूँ तक नहीं रेंगती है,अधिकारियों द्वारा वार्ड-95 की जनता की समस्याओं को ऐसे नजरअंदाज किया जाता है जैसे वार्ड संख्या 95 की जनता नगर निगम गाजियाबाद के क्षेत्र की जनता नहीं है । ज्ञापन में मांग की गई है कि 30 एचपी नलकूप को रिबोर कराया जाए, क्षेत्र में लगे 13 नलकूप खराब पड़े हैं जिन्हें रिबोर कराया जाए उन्हें नया लगवाया जाए ताकि क्षेत्र में पानी की समस्या समाप्त हो सके। डीएम से जल्द जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button