शहर

केन्द्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

गाजियाबाद। केन्द्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान ने 73वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्ष उल्लास के साथ मनाया। संस्था के निदेशक अम्बर किशोर झा ने एकता और अखंडता के प्रतीक तिरंगे झंडे को सलामी दी और राष्ट्र गान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। कार्यक्रम के दौरान गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि हम भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं क्योंकि इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। वह संविधान ही है जो भारत को एक अखण्ड तथा सशक्त राष्ट्र के रूप में बनाये रखने की शक्ति रखता है। भारत को गणतंत्र बनाने में योगदान देने वाले महान व्यक्तियों की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए देश की प्रगति तथा निर्माण में अपना सम्पूर्ण योगदान करते हुए, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाये रखने का हम संकल्प लेते हैं। इसके बाद निदेशक द्वारा संस्था के सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों व उनके परिवार के सदस्यों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई दी गई व उसके उपरांत सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्था के उप-प्राचार्य विरेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक बिजेंद्र पाल शर्मा, पी.पी.कर्णवाल, आदेश कुमार त्यागी, रमन पाल सिंह, सत्यवीर सिंह, शीला चौधरी, संस्था के अन्य अधिकारी, स्टाफ और उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button