मानसून से पहले मरम्मत एवं सफाई कार्य पूर्ण किये जाएं: अमित राज

- ठीक प्रकार किया गया है जल निकायों का निमार्ण
- तालाब के पास सफाई की अति आवश्यकता
- कमियों को मानसून से पहले दूर कर लिया जायेगा: जिलाधिकारी
गाजियाबाद। जल शक्ति अभियान कैच द रेन के अन्तर्गत पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निदेशक एवं केन्द्रीय नोडल अधिकारी अमित राज की अध्यक्षता में दुर्गावती सभागार विकास भवन बैठक का आयोजन किया गया। केन्द्रीय नोडल अधिकारी अमित राज द्वारा जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत 09-06-2025 से 11-06-2025 तक कुल 18 जल संरचना कार्यों का निरीक्षण किया। जिसमें वन विभाग की 2 साईट, उद्यान विभाग की 1, जल जीवन मिशन की 0 साईट, रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापना प्रणाली की 5 साईट, 6 तालाब एवं सीवेज ट्रीमेन्ट प्लान्ट शामिल थे। अमित राज ने बताया कि जल निकायों का निर्माण ठीक प्रकार किया गया है, परन्तु तालाब के आस-पास कूड़ा कचड़ा आदि की सफाई की अति आवश्यकता है। जल निकायों में गाँवों का गन्दा पानी जाने से रोकने तथा उपचार के उपरान्त ही जल को निकाय में छोड़ा जाना चाहिये। कुछ तालाबों पर नालियां टूटी हुई पायी गयी। मानसून से पहले सभी नालियों की मरम्मत करते हुये सफाई की जानी सुनिश्चित की जायें। अवशिष्ट जल को एसटीपी के माध्यम से तालाब से जोड़ा जाये। अधिकतर जल निकाय सूखे पड़े हंै, जिनको पानी से भरने के लिये आवश्यक कदम उठाये जाने चाहिये। रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापना प्रणाली की समय-समय पर मरम्मत की आवश्यकता है एवं जिन भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापना प्रणाली स्थापित है, वहां समय-समय पर छत की समुचित सफाई की जानी चाहियें। इन्द्रिापुरम स्थित 40 एमएलडी ट्रीटमेन्ट प्लान्ट बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। उद्योगों को चाहिए वर्तमान उपभोग 12 एमएलडी बढ़ाकर पूरा 40 एमएलडी करें। जुलाई, 2025 में प्रस्तावित वृक्षा रोपण कार्यक्रम को समूचित तरीके से इस प्रकार लागू किया जाये कि वर्षा ऋतु के पश्चात भी अधिक से अधिक पौधें जीवित रहें। इसके उपरान्त जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा केन्द्रीय नोडल अधिकारी अमित राज को आश्वस्त किया कि निरीक्षण में पायी गयी कमियों को सम्बंधित अधिकारियों द्वारा मानसून से पहले दूर कर लिया जायेगा। इसके साथ ही सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल संरक्षण से संबंधित कार्यों को मानसून से पहले अवश्य रूप से समाप्त कर लिया जायें। बैठक समाप्त करते हुये जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा अमित राज, केन्द्रीय नोडल अधिकारी व अमित कुमार, तकनीकी अधिकारी का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
बैठक में आयान जैन (ट्रेनी आई.ए०.एस.), जिला विकास अधिकारी गाजियाबाद प्रज्ञा श्रीवास्तव , अधीक्षण अभियन्ता, जल निगम, गाजियाबाद भारत भूषण, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी, नोडल अधिकारी सृष्टि जायसवाल व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।