उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

उमस भरी गर्मी से मिली राहत, बारिश से मौसम हुआ सुहावना

गाजियाबाद। कल उमस भरी गर्मी और आज बारिश। जाी हां सुबह से शहर व आसपास के क्षेत्रों में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो जलभराव व जाम से दिक्कतें पैदा हो गई हैं। कभी तेज तो कभी मध्यम और कभी हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। जिसके बाद मौसम में बदलाव हो गया और बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश से मौसम तो सुहाना हुआ लेकिन जलभराव के कारण जगह-जगह लोगों को जाम से परेशानी का सामना करना पड़ा। गाजियाबाद सहित एनसीआर और देश के अधिकांश हिस्सों में अभी मानसून सक्रिय है। गाजियाबाद, क्रासिंग रिपब्लिक, लाल कुआं, डासना समेत कई स्थानों पर कहीं हल्की और कहीं तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। जिला प्रशासन की ओर से बारिश का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया जाता है। अलर्ट जारी होने के बाद सोशल मीडिया में उसके वायरल होने से लोग वैसे भी सतर्क हो जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button