उत्तर प्रदेशगाजियाबादस्लाइडर

गाजियाबाद के नए जिलाधिकारी होंगे रविन्द्र कुमार मंदर, दीपक मीणा को गोरखपुर का डीएम बनाया गया है

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जिन अधिकारियों के तबादले किए गए उनमें अपने गाजियाबाद के जिलाधिकारी दीपक मीणा भी शामिल हैं। दीपक मीणा को गोरखपुर के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई। वहीं रविंद्र कुमार मंदर को गाजियाबाद के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई । रविन्द्र कुमार मंदर प्रयागराज के जिलाधिकारी थे। उन्हें गाजियाबाद के जिलाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा को महा निरीक्षक प्रभारी निबंध पद पर भेजा गया। अयोध्या के मंडल आयुक्त गौरव दयाल को गृह विभाग में सचिव पद पर स्थानांतरित किया गया है। गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का भी स्थानांतरण कर दिया गया उन्हें अब प्रयागराज के जिलाधिकारी बनाया गया जबकि मेघा रूपम को गौतमबुद्धनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button