गाजियाबाद
ब्रह्मा कुमारीज सेवा केंद्र पर उमंग उत्साह के साथ मनाया गया पवित्रता का पर्व रक्षाबंधन




गाजियाबाद। ब्रह्मा कुमारीज, लोहिया नगर सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। सेवा केंद्र की मुख्य प्रशासिका बीके विमला दीदी ने सभी भाई बहनों को राखी बांधी। उपहार स्वरूप कोई एक कमी कमजोरी को ईश्वर को देने का संकल्प कराया। दीदी ने बताया कि रक्षा यह त्यौहार सिर्फ बहन की रक्षा का प्रतीक ही नहीं बल्कि स्वयं की भी रक्षा बुराइयों से , विकारों से करने का प्रतीक है। स्वयं की रक्षा अपने को परमात्मा से जोड़कर ही हो सकती है। इस अवसर पर बीके उर्मिला दीदी, बीके सोनिया दीदी, बीके माधुरी दीदी एवं सभी ब्रह्माकुमार भाई और ब्रह्माकुमारी बहने सम्मिलित रहे।



