
गाजियाबाद। इन दिनों भाजपा का आनलाइन सदस्यता अभियान चल रहा है। अभियान के तहत शहर मंडल के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विक्रांत सैनी ने दिल्ली गेट पर सदस्यता शिविर का आयोजन किया। सदस्यता शिविर का उद्धाटन राज्यमंत्री अतुल गर्ग के प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल, नीरज गोयल व ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष मनोज यादव ने किया। शिविर में 480 लोगों ने आॅनलाइन सदस्यता ली। इस अवसर पर राजेन्द्र मित्तल ने कहा कि भाजपा नेतृत्व की केंद्र व प्रदेश सरकार जनहित का कार्य कर रही है। हम सभी को सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर सहयोग करना चाहिए। शिविरि में इंदर बजरंगी, प्रियंका विकल, विशेष नागर, विनोद चौधरी, दीपक सैनी, नवनीत गुप्ता, सतीश बजरंगी, सचिन कुमार, अनिल कुमार, वैभव वर्मा, विकास वर्मा, अक्षय सेनी, करण सैनी आदि ने सहयोग किया।