शहर

घटतौली की शिकायतों को लेकर एसडीएम के निर्देश पर लोनी में गैस एजेंसियों पर हुई छापेमार कार्रवाई

लोनी। मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से तहसील लोनी क्षेत्रान्तर्गत गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों में घटतौली करके उपभोक्ताओं को दिये जाने की प्राप्त शिकायतों पर उपजिलाधिकारी लोनी के निर्देशानुसार आपूर्ति विभाग एवं विधिक माप विज्ञान विभाग की संयुक्त टीम से गैस एजेंसियों की जांच की गयी। जांच टीम द्वारा मैसर्स अनमोल इण्डेन सेवा ग्राम असालतपुर फर्रूखनगर एवं मैसर्स भूमिका इण्डेन गैस सर्विस खन्ना नगर लोनी के गोदामों की एजेन्सी के मालिक, मैनेजरों की उपस्थिति में आकस्मिक जाँच की गयी। जांच के दौरान टीम द्वारा 14.2 कि.ग्रा. के घरेलू एलपीजी सिलेंडर एवं 19 किग्रा. के कमर्शियल सिलेंडर की रेंडम आधार पर तौल करायी गयी। जांच से सभी गैस सिलेंडरों का वजन मानक के अनुरूप सही पाया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी लोनी राजेन्द्र कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि तहसील लोनी क्षेत्रान्तर्गत भविष्य में भी इसी प्रकार समय-समय पर अन्य गैस एजेंसियों की भी जांच की जायेगी। यदि किसी भी एजेंसी के गोदाम पर अथवा भरे गैस सिलेण्डरों की सप्लाई के दौरान यदि घटतौली की शिकायत की पुष्टि होती है तो एजेंसी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button