लेटेस्टशहर

रक्षाबंधन पर्व पर खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ चलाया गया छापेमार अभियान, मावा, कलाकंद आदि के लिए नमूने

गाजियाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर मिठाइयों में मिलावट कर मोटा मुनाफा कमाकर लोगों को बीमार करने वाले दुकानदारों के खिलाफ खादय सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शुक्रवार को वृहद स्तर पर छापामार अभियान चलाया गया। जनपद गाजियाबाद में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम कृष्णा स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेन्ट, चाणक्य चौक, गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ कलाकन्द का एक नमूना संग्रहित किया गया। गर्ग स्वीट्स होम, विजय नगर गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। बांसुरी वाला अग्रवाल स्वीट्स, प्रताप विहार, गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ केसर वाला घेवर व पेड़ों के नमूने संग्रहित किए गए। संगम स्वीट्स, मुरादनगर से खाद्य पदार्थ बर्फी का एक नमूना संग्रहित किया गया। शालू स्वीट्स कार्नर, मुरादनगर सेबूँदी लड्डू का एक नमूना संग्रहित किया गया। मीनाक्षी स्वीट्स, मुरादनगर से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। अग्रवाल स्वीट्स, वसुन्धरा गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ रंगीन रसगुल्ला व बर्फी का कुल 2 नमूने संग्रहित किया गया। श्याम स्वीट्स डेयरी, वसुन्धरा गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ रंगीन रसगुल्ला व पनीर का कुल-02 नमूने संग्रहित किया गया। मैसर्स पंडित भगवान दास केदारनाथ, चौपला मन्दिर गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ घी का एक नमूना संग्रहित किया गया। मैसर्स आदर्श कलाकन्द भण्डार, चौपला मन्दिर, गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ मावा युक्त घेवर का एक नमूना संग्रहित किया गया। उक्त अभियान में कुल 13 नमूने संकलित किये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button