हिंडन एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने पहुंचे जनप्रतिनिधि

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को राजस्थान से एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद विमान से गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से दूसरे विमान के द्वारा प्रधानमंत्री हरियाणा में कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रवाना हो गए। हिंडन एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की सूचना पर जनप्रतिनिधि एवं भाजपा संगठन के पदाधिकारी हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। सांसद अतुल गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता त्यागी, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी, शहर विधायक संजीव शर्मा, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, एमएलसी दिनेश गोयल, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र शिशोदिया, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, बसंत त्यागी, मयंक गोयल, मानसिंह गोस्वामी आदि के अलावा पुलिस आयुक्त गाजियाबाद कमिश्नरेट अजय कुमार मिश्रा, जिलधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह मौजूद रहे। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा संगठन के लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनसे सूक्ष्म चर्चा की औरहरियाणा के लिए रवाना हो गए।



