गाजियाबाद

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आई.टी.एस डेंटल कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज, में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। जिसका विषय सेवाओं तक पहुँच – आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य था। मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन की वजह से दुनिया में बहुत सारे लोग सोशल स्टिग्मा, डिमेंशिया, हिस्टीरिया, एग्जाइटी आत्महीनता जैसी कई तरह की दिक्कतों और मानसिक बीमारियों से जूझ रहे है। इन दिक्कतों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने और लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। जिससे लोग मानसिक दिक्कतों और बीमारियों के प्रति जागरूक हो और समय रहते अपना इलाज करवा सकें। इस मौके पर संस्थान की डेन्टल ओ.पी.डी मे आये मरीजों को अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, इससे जुड़े कुछ मुद्दों और इसे बनाये रखने के लिए क्या अपनाना चाहिए के बारे में जागरूक किया गया। विभाग द्वारा मरीजों के लिए सिग्नेचर कैम्पेन भी आयोजित किया गया। इसके साथ ही संस्थान द्वारा दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जहां मरीजों को पम्पलेट वितरण और अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिस नैंसी शौकीन, नैदानिक मनोवैज्ञानिक द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में समझाया। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button