राजनीतिराज्यलेटेस्टस्लाइडर

प्रियंका वायरल की चपेट में, मुरादाबाद का सम्मेलन टला

लखनऊ। लगातार उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल तैयार करने में लगीं कांग्रेस महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी बुखार की चपेट में आ गई हैं। तेज बुखार के चलते उनका सोमवार को मुरादाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यह जानकारी दी है।
प्रियंका गांधी मुरादाबाद के रामलीला मैदान में कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित करने वाली थीं। सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के पदाधिकारियों को शामिल होना था, जो सोमवार सुबह से ही पहुंचने लगे थे। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रविवार रात से ही मुरादाबाद में डटे हुए थे। सोमवार दोपहर उन्होंने अचानक प्रियंका के न आने की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक संदेश जारी कर कहा कि खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि तेज वायरल बुखार होने के चलते प्रियंका गांधी मुरादाबाद के कांग्रेस पदाधिकारी सम्मेलन में पहुंचने में असमर्थ हैं। कल हल्का बुखार होने के बावजूद वे बुलंदशहर सम्मेलन में पहुंची थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button