राजनीतिराज्यलेटेस्ट

प्रियंका गांधी ने जारी किया महिलाओं को लेकर घोषणा पत्र

  • यूपी पुलिस में 25 फीसदी महिलाओं की भर्ती करेगी कांग्रेस
    लखनऊ।
    उत्तर प्रदेश 2022 चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में घमासान मचा हुआ है। सत्तारुढ़ पार्टी फिर से सत्ता में वापसी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश को एक के बाद एक विकास योजनाओं की सौगात दे रहे हैं। रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। विपक्षी दल सपा, रालोद की मेरठ में परिवर्तन संवाद रैली हुई। बुधवार को कांग्रेस की महासचिव एवं यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र भी जारी कर दिया। यूपी कांग्रेस कमेटी कार्यालय में घोषणा पत्र जारी किया। इसे शक्ति विधान नाम दिया गया है। घोषणा पत्र को लॉन्च करते हुए प्रियंका ने कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास में पहली बार महिलाओं पर केंद्रित घोषणा पत्र जारी किया जा रहा है। घोषणा पत्र को छह हिस्सों में बांटा गया है- स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत। उन्होंने कहा कि आज की महिला लड़ना चाहती है। हमने उसी भावना को ध्यान में रखते हुए इस घोषणा पत्र को बनाया है। प्रियंका गांधी ने ऐलान किया कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देंगे। इसके साथ पुलिस विभाग में 25 प्रतिशत महिलाओं को भर्ती करने का वादा भी किया। महिलाओं के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र लॉन्च करते हुए प्रियंका ने कहा कि इससे दूसरे राजनीतिक दलों पर भी दबाव होगा कि महिलाओं की भागीदारी को गंभीरता से लिया जाए। करुणा, दया, आशा महिलाओं का गुण है। ये गुण राजनीति में भी आए। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी इसलिए जरूरी है ताकि महिला सशक्तिकरण केवल कागजों में न रह जाए। महिलाओं के लिए वह माहौल देना होगा कि वे अपनी बात कह सकें। महिलाओं का शोषण हो रहा और वे लड़ रही हैं। यह नारा वहीं से आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button