राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

30 घंटे से यूपी पुलिस की हिरासत में प्रियंका गांधी, ट्वीट कर पीएम मोदी से पूछा-अन्नदाताओं को कुचलने वाले कब होंगे गिरफ्तार

नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी की घटना की जानकारी लेने के लिए गर्इं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश ने हिरासत में ले रखा है। उनके खिलाफ न कोई एफआईआर दर्ज है और तीस घंटे से अधिक समय से वे पुलिस हिरासत में हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। उधर, उत्तर प्रदेश के सीतापुर गेस्ट हाउस में हिरासत में प्रियंका गांधी को हिरासत में रखे जाने के विरोध में कांग्रेस समर्थकों का विरोध-प्रदर्शन जारी है।
प्रियंका गांधी ने टवीट में लिखा कि-नरेंद्र मोदी जी, आपकी सरकार ने बगैर किसी आदेश और एफआईआर के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। वहीं, प्रियंका गांधी ने सवाल करते हुए पूछा कि अन्नदाता को कुचल देने वाले अब तक गिरफ्तार नहीं हुए क्यों?
दरअसल रविवार को तड़के प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके बाद से अब तक प्रियंका गांधी पुलिस की हिरासत में ही हैं। उन्हें अभी तक रिहा नहीं किया गया है। उनकी रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 30 घंटे से अधिक हिरासत में रखी गई प्रियंका गांधी के कमरे के ऊपर यूपी पुलिस का ड्रोन कैमरा है। सच्चाई ये है कि हमें पता भी नहीं कि ये ड्रोन है किसका? यहां खड़े अधिकारी और पुलिस कह रहे हैं। उन्हें कोई संज्ञान नहीं। डरी हुई भाजपा सरकार का काम देखिए कि प्रियंका गांधी को जिस कमरे में हिरासत में रखा गया है, उसके बाहर ड्रोन कैमरे से सरकार निगरानी कर रही है। भाजपा सरकार का किसानों की आवाज को कुचलने की कोशिश जारी।
लखनऊ से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार रात कार से सीतापुर के रास्ते लखीमपुर के लिए निकलीं थीं। पुलिस की घेराबंदी को चकमा देने के लिए वे कार की पीछे वाली सीट के नीचे छिपकर जा रही थीं। इस बात का खुलासा हरगांव में कार की चेकिंग के दौरान हुआ। पुलिस सूत्रों की माने तो सीट के नीचे प्रियंका गांधी बैठी थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button