लेटेस्टशहर

अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन की काव्य सन्ध्या एवं सम्मान समारोह आयोजित

  • जापान की डा. रमा शर्मा को किया गया सम्मानित
    गाजियाबाद।
    अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के द्वारा काव्य सन्ध्या का आयोजन देश के बड़े शायर मासूम गाजियाबादी की अध्यक्षता में शंभुदयाल इंटर कॉलेज में किसर गसर जिसमें 30 कवियों ने अपनी कविता से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
    जापान हिन्दी कल्चरल सेंटर एवं हिंदी की गूंज पत्रिका की सम्पादिका डा. रमा शर्मा के सम्मान में इस काव्य सन्ध्या का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष डा. राजीव कुमार पांडेय ने संस्था का परिचय देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन विश्व में हिंदी के प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से कार्यरत है। जिसकी शाखाएं भारत के सभी राज्यों सहित विश्व के कई देशों में हैं। इसी कड़ी में डा. रमा शर्मा का आज हम यहां सम्मान कर रहे हैं जो हमारे लिये गौरव का विषय है। महासचिव ओंकार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अनुपमा पांडेय भारतीय, संगठन मंत्री ब्रज माहिर महिला इकाई महामंत्री गार्गी कौशिक, महिला इकाई अध्यक्ष कुसुमलता कुसुम ने डा. रमा शर्मा को पुष्प हार, पटका, शॉल , गोल्डन बुक आॅफ रिकॉर्ड का सहभागिता सर्टिफिकेट, भारत के भारत रत्न महाग्रन्थ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. रमा शर्मा ने अपनी लिखी हुई पुस्तकें भी संस्था को भेंट की। इस अवसर पर महिला इकाई की अध्यक्ष कुसुमलता कुसुम के सद्य प्रकाशित गीत संग्रह कुसुमांजलि का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष देवेन्द्र कुमार देव ने सभी आगन्तुक कवियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डा. तारा गुप्ता, वंदना कुंवर रायजादा, जयप्रकाश मिश्र, शोभा सचान, डा. वीणा मित्तल, रजनीश त्यागी राज, रूपा राजपूत, अंजना शर्मा, पूनम गौतम, देवेन्द्र शर्मा देव, अमित बेनाम, राजीव सिंघल, सोनम यादव, निवेदिता शर्मा, किशनलाल सिंह आदि कवियों ने अपनी कविता से काव्य के विविध रसों की वर्षा की। सभी अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कुसुमलता कुसुमलता ने सरस्वती वंदना का सस्वर वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन गार्गी कौशिक एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. राजीव पांडेय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button