कवित्री मधु स्वामी को मिली डॉक्टरेट उपाधि

गाजियाबाद। भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह में कवित्री डॉ. मधु स्वामी को विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ, बिहार द्वारा विद्यावाचस्पति (डॉक्टरेट) की उपाधि प्रदान किए जाने पर साहित्य मंडल, श्रीनाथद्वारा की ओर से सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री रविकांत गर्ग ने कवित्री मधु स्वामी की काव्य कृति जिंदगी की धूप-छांव की सराहना करते हुए उनकी दो अन्य पुस्तकों जिंदगी का आईना एवं मन के उस पार का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मधु स्वामी का साहित्य भावनाओं, संवेदनाओं और जीवन के यथार्थ का सशक्त चित्रण करता है।
साहित्य मंडल के प्रधानमंत्री श्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने डॉ. मधु स्वामी को डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त होने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे हिंदी साहित्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर डॉ. राहुल, व्यापारी नेता राकेश स्वामी सहित अनेक साहित्यप्रेमी, लेखक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



