राज्यलेटेस्ट

खिलाड़ियों को दी जाए अच्छी सुविधाएं: मीर रंजन नेगी

देहरादून। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के जबरदस्त प्रदर्शन देने के बाद देश में खुशी की लहर है। टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद जानी मानी हास्तियां टीम को बधाई दे रही हैं। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर मीररंजन नेगी ने इसे भारतीय हॉकी खेल जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। मीर रंजन नेगी का कहना है कि भारतीय टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक हासिल कर करोड़ों खेल प्रेमियों का सपना पूरा किया। उन्होंने कहा कि कांस्य पदक जीतना स्वर्ण पदक के बराबर ही है। साथ ही उनका मानना है आगर देश के खिलाड़ियों को बेहतरीन फेसिलिटी मिले तो वह और अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रदर्शन सराहनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button