गाजियाबाद

सीए फाइनल परीक्षा में पीयूष अग्रवाल ने किया गाजियाबाद जिला टॉप

  • आल इंडिया रैकिंग भी आई है आठ
  • आईसीएआई गाजियाबाद शाखा के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

गाजियाबाद। इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट आफ इंडिया द्वारा रविवार को सीए फाइनल (नए कोर्स) का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम में आईसीएआई के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया। गाजियाबाद शाखा से पीयूष अग्रवाल ने प्रथम स्थान एवं उदेश्यय तेवतिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शाखा अध्यक्ष अभय कंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि पियूष अग्रवाल को 600 में से 441 अंक तथा उदेश्यय तेओतिए को 600 में से 400 अंक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद से कुल 384 छात्र-छात्राओं ने सीए फाइनल (नए कोर्स) की परीक्षा दी थी। इनमें से प्रथम ग्रुप में 162, द्वितीय ग्रुप में 102 तथा दोनों ग्रुपों में 120 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। परिणामस्वरूप प्रथम ग्रुप में 42, द्वितीय ग्रुप में 6 तथा दोनों ग्रुपों में 18 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। शाखा पदाधिकारियों ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही, अन्य विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। गाजियाबाद शाखा ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत, मार्गदर्शक शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button