उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

लोगों को समय से नहीं मिल रहे यूजर चार्ज के बिल, पार्षद नीरज गोयल ने नगरायुक्त को लिखा पत्र

गाजियाबाद। निगम में कार्यकारणी सदस्य व पार्षद नीरज गोयल ने यूजर चार्ज के बिलों को नियमित रूप से वितरण करने के लिए नगरायुक्त विक्रमादित्य मलिक से मिलकर एक पत्र दिया। नीरज गोयल ने पत्र देते हुए बताया कि शहर को साफ व सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा डोर टू डोर कूड़ा लेने के लिए गाड़ी जाती है जिससे क्षेत्रवासियों को कूड़े को लेकर सुविधा होती है। निगम द्वारा इस कूड़े को लेने के लिए एक निर्धारित शुल्क तय कर रखा है। लेकिन अभी तक बहुत से घरों व कॉमर्शियल भवनों पर यूजर चार्ज का बिल नहीं पहुंच रहा है जिससे वह भवन स्वामी भ्रमित हैं कि उसके भवन पर यूजर चार्ज नहीं लग रहा है। लेकिन जब वह निगम कार्यालय जाता है तो पता चलता है कई वर्षों से उस पर यूजर चार्ज लग रहा वो अब हजारों रुपये में हो गया है। यह रकम एक साथ बड़ी हो जाने पर उसको जमा करने में परेशानी होती है तथा वह अपने ऊपर निगम द्वारा हिटलर शाही समझता है। निगम द्वारा यूजर चार्ज लगाने से संबंधित मानकों को सार्वजनिक किया जाए तथा बकायेदारों पर बिल/एसएमएस भेज कर जागरूक किया जाए। सड़क के किनारे व पटरी पर लग रहे ठियो से भी निर्धारित यूजर चार्ज वसूला जाना चाहिए तथा इन के लिए यूजर चार्ज से संबंधी नियम बनाए जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button