उत्तर प्रदेशगाजियाबादशिक्षा
जिले के सभी सरकारी स्कूलों में किया गया पैरेंट्स मीटिंग का आयोजन


- बीएसए ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर की चर्चा
गाजियाबाद। मंगलवार को गाजियाबाद के सभी परिषदीय विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय कविनगर नगर क्षेत्र गाजियाबाद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ.पी यादव द्वारा अभिभावकों से रिमेडियल शिक्षक सहगामी गतिविधियां पर चर्चा की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में शिक्षा क्यों जरूरी है, अभिभावकों को समझाते हुए कहा कि बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आह्वान किया। विद्यालय से जो कार्य घर के लिए दिया जाता है उसे पूर्ण करने में बच्चों का सहयोग करें। अभिभावकों से सहगामी गतिविधियों की जानकारी ली गई। कक्षा एक की इंशा, रेखा, नैना ने कविता कहानी सुनाते हुए अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 100 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र एवं छात्राओं के अभिभावकों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। मीटिंग में उपस्थित सभी अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्तियों का बच्चों द्वारा टीका लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया गया। साथी फाउंडेशन की संयोजिका एवं विद्यालय को गोद लेने वाली काजल छिब्बर द्वारा बच्चों को सूक्ष्म जलपान एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत राठी, निपुण सेल के प्रभारी सौरभ कुमार, हरनूर कौर, एसएमसी अध्यक्ष प्रमोद कुमार मलिक, गीता गोयल, अंशु चौधरी, सुबोध राणा, शुभम राणा, कार्तिक धामा, एसएमसी उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, साधना के अलावा लगभग 80 अभिभावकों ने मीटिंग में प्रतिभाग किया। अंत में प्रधानाध्यापक डा. राजकुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।



