पैराडाइज क्लब की सदस्याओं ने बुजुर्गों के साथ बिताया समय, पुराने दिनों की याद दिलाने का अनूठा कार्यक्रम

गाजियाबाद। आज के दौर की भाग दौड़ भरी जिंदगी में परिवार के सभी सदस्य अपने काम में बहुत व्यस्त हैं, जाने अनजाने में हम ये भूल जाते हंै कि जो बुजुर्ग हमारे समाज/परिवार का अहम हिस्सा हैं, वो न चाहते हुए भी हमसे अनदेखा हो रहे हैं और हम उनकी भावनाओं को समझने में असमर्थ हैं। ऐसे ही वरिष्ठ नागरिको की भावनाओं का सम्मान करते हुए पैराडाइस क्लब के सदस्यों ने राजनगर सेक्टर 14 के पार्क मे उनके साथ कुछ हंसी खुशी के पल बिताए और उन्हें पुराने दिन याद दिलाने की भरपूर कोशिश की। कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सभी वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत किया गया, सदस्यों द्वारा उन्हें विभिन्न खेल खिलवाये गए, अंताक्षरी में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और जमकर आंनद उठाया, सभी विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष मीनाक्षी बंसल द्वारा आश्चर्यजनक खेल खिलाए गए जिसका सभी ने जमकर आनंद लिया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को मंच पर अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका भी दिया गया और उन लोगों ने खुलकर अपनी भावना को व्यक्त किया, किसी ने अपने जीवन के अहम किस्से और अनुभव सबके साथ साझा किये, बेगचंद ने गिटार पर गानों की धुन सुनाई, डॉ. संतोष त्यागी ने भजन सुनाया, हरपाल सिंह एवं सुधा ने भजन सुनाया, अजय मित्तल ने चटकुला सुनाया किसी ने गीत सुनाया। क्लब सदस्याओं द्वारा सभी के लिए प्रेम से बनाया गया भोजन सभी को परोसा गया, जो सभी को बहुत ही पसंद आया। एसीपी उपासना पाण्डेय द्वारा साइबर क्राइम से बचने के लिए सावधानियों और मिशन शक्ति से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर एसीपी उपासना पांडेय, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, राजनगर मण्डल अध्यक्ष नीरज त्यागी, संजीव गुप्ता, पर्यावर्णविद आकाश वशिष्ठ, डीवीएफ कोर्डिनेटर गगनदीप सिंह, क्लब संरक्षक बीसी बंसल, सुभाष अरोड़ा, कमलेश बंसल, सरोज गर्ग, रजनीकांत, पूनम, मंजू मित्तल, सुधा गर्ग, क्लब अध्यक्ष मीनाक्षी बंसल, सचिव वंदना श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनीता निवेटिआ, संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष मेघना बंसल, गति गर्ग, रेनू अग्रवाल, रूचि, नूतन, ऐश्वर्या, कोमल, दीप्ति, पूनम, सरिता, ऐश्वर्या, अल्का, विजेता आदि उपस्थित रहे।





