लेटेस्टशहर

पैराडाइज क्लब ने ‘लिटिल इंडिया’ कार्यक्रम धूमधाम से किया, कराया देश की संस्कृति से परिचय

  • रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बांधा समां, साज-सज्जा कर गई बेहतरीन
    गाजियाबाद।
    भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रचार एवं प्रसार के लिए समर्पित पैराडाइस क्लब की स्थापना का मुख्य उद्देश्य समाज मे नयी पीड़ी को अपनी संस्कृति के उत्थान के प्रति लगाव हेतु प्रेरित करना है। केवल महिलाओं द्वारा संचालित इस एकमात्र क्लब द्वारा समय समय पर होने वाले विभिन्न पर्वों को परम्परागत तरीके से अत्यंत धूम धाम से अयोगित किया जाता है।
    इसी श्रंखला में संस्था ने भारतीय संस्कृति से सम्बंधित एक आयोजन ऐश्वर्या वशिष्ठ के नेतृत्व में धूमधाम से किया गया। इसका विषय लिटिल इंडिया रखा गया। साज-सज्जा में भी देश के विभिन्न राज्यों की झलक साफ नजर आ रही थीं।
    सभी सखियों ने भारत के विभिन्न राज्यों की वेशभूषा धारण कर उनके लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किये। मेजबान द्वारा सभी से उनके द्वारा प्रस्तुत राज्य के बारे में कुछ प्रश्न पूछे गए ताकि वहां उपस्थित सभी लोगों को हमारे देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति से पहचान करा सकें। अंत मे मेजबान ऐश्वर्या द्वारा सभी को उनके द्वारा प्रस्तुत राज्य से सम्बंधित तोहफे दिए गए जो की बहुत सुन्दर और सम्बंधित राज्य की पहचान का प्रतिक भी थे।
    नूतन ने बंगाली बन कर बंगाली गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया, अर्चना ने दिल्ली की झांकी का प्रदर्शन किया, बबिता ने गुजरती साड़ी पहन गरभा किया। अनीता निवेटिआ ने राजस्थान की मीठी बोली बोलकर सबका मन मोह लिया, ममता ने हरयाणावी नृत्य कर सबको ताली बजाने पर मजबूर किया, अम्बिका ने उत्तर प्रदेश के शहर मथुरा मे श्रीकृष्ण राधा के प्रेम को नृत्य द्वारा दर्शाया। उन्नति गोयल हम सबको केरला की ओर लें गई। रेनू अग्रवाल ने पंजाबी गिद्दा और भागड़ा कर सबको नाचने पर मजबूर कर दिया। सीमा शर्मा ने बिहार के गीत पर खूब ठुमके लगाते हुए हमें वहां का मुख्य व्यंजन लिट्टी चोखा के बारे में बताया, अल्का गुप्ता ने कश्मीर की हसीन वादियों से हमारा परिचय कराया और मीनाक्षी और मेघना ने गोवा के मस्त तरंग गीत पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button