लेटेस्टशहर

पैराडाइज क्लब ने शहर का लड़का-गांव की गोरी थीम पर किया शानदार अभिनय

  • भारतीय संस्कृति व कला को बढ़ावा देने की ओर अग्रसर है क्लब
  • लघु नाटिका व नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर शहर-गांव की परंरपरा से अवगत
    गाजियाबाद।
    भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रचार एवं प्रसार के लिए समर्पित पैराडाइस क्लब की स्थापना का मूख्य उद्देश्य समाज में नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति के उत्थान के प्रति लगाव हेतु प्रेरित करना है। केवल महिलाओं द्वारा संचालित, इस एक मात्र क्लब द्वारा समय-समय पर होने वाले विभिन्न पर्वों को परम्परागत तरीके से अत्यंत धूमधाम से आयोजित किया जाता है। इसी श्रंखला में संस्था ने शहर का लड़का गांव की गोरी शीर्षक के साथ शानदार कार्यक्रम का आयोजन। शास्त्रीनगर स्थित वंदना श्रीवास्तव के निवास स्थान पर बहुत धूमधाम से किया।
    कुछ सदस्या शहर का लड़का बनकर आईं और कुछ सदस्य गांव की गोरी बनकर आईं। सभी ने सुंदर नृत्य नाटिकाएं और सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। मेजबान ने अपने घर को गांव में इस्तेमाल होने वाली चीजों से सजाया हुआ था। खाट, चूल्हे पर बनता खाना, सूप चलती महिलाएं, इत्यादि। चारों ओर हरियाली और फूलों की खुशबू से चारों दिशाएं महक रही थीं। रंग-बिरंगे फूल अपनी सुंदरता और खुशबू से सबका मन मोह रहे थे।
    लघु नाटिका और नृत्य नाटिका द्वारा सदस्यों ने शहर और गांव के प्रारंपरिक जीवन से अवगत कराया और सबको प्यार और खुशियों का सन्देश दिया। मेजबान वंदना श्रीवास्तव द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
    मेघना बंसल, मिनाक्षी, प्रिया, ऐश्वर्या, अनीता, ममता, बबिता, गति, सपना, उषा ने शहर का लड़का और गांव की गोरी बनकर सभी का मनोरंजन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button