शहर

पंडित महेश दत्त शर्मा की जयंती ब्रहम एकता दिवस के रूप में मनाई गई

गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा की जिला व महानगर शाखा द्वारा संस्था के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित महेश दत्त शर्मा की जयंती ब्रहम एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के मुख्य पंजीकरण कार्यालय पर किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने महेश दत्त शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके साथ बिताए क्षणों को याद किया। संस्था के मुख्य संरक्षक जे के गौड़ ने कहा कि महेश दत्त शर्मा ने अपना जीवन ब्राह्मण समाज के लिए अर्पित कर दिया था। उन्होंने समाज को एकजुट कर उसे मजबूत बनाने का कार्य किया। संस्था के मीडिया प्रभारी धीरज भार्गव ने बताया कि महेश दत्त शर्मा के नेतृत्व में ही संस्था की शाखाएं देशभर में खुलीं। देश से बाहर नेपाल, सूरीनाम समेत अनेक देशों में भी अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की शाखाओं का गठन किया गया। इसी कारण उनका जन्मदिन ब्रहम एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। जयनंद शर्मा, हरिओम शर्मा, अमरदत्त शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, अशोक शर्मा, अतर सिंह शर्मा, संदीप शर्मा, गौरव शर्मा, अमित भारद्वाज, जितेंद्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, राजू पंडित, शशिकांत भारद्वाज, नरेश पाल कौशिक, योगेंद्र शर्मा, विनोद हितेषी, दिनेश भारद्वाज, विजेंद्र शर्मा, आरएन पांडे, नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button