उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत मुरादनगर में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित

गाजियाबाद। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत भाजपा महानगर गाजियाबाद द्वारा एचएलएम कॉलेज, में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोशवाल एवं मुख्य आयोजक मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी उपस्थित रहे। सम्मेलन में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री बलदेव राज शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा व आशा शर्मा, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, चेयरमैन राजन चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद भारतीय, अमर दत्त शर्मा, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी व राहुल चौधरी डैनी, महामंत्री सुशील गौतम सहित अनेक गणमान्य मंच एवं कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सैकड़ों पंचायत प्रतिनिधियों , निगम एवं नगरपालिका प्रतिनिधियों ने भागीदारी निभाई और स्थानीय शासन में सक्रिय सहयोग व जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन बॉबी त्यागी ने किया, सहयोग गौरव चोपड़ा व धीरज शर्मा द्वारा तथा मीडिया समन्वय प्रदीप चौधरी द्वारा किया गया।

पंचायत प्रतिनिधि लोकतंत्र की रीढ़ है: मयंक गोयल
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि लोकतंत्र की रीढ़ हैं। अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से प्रेरित होकर भाजपा अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुँचाने का कार्य कर रही है।

होल्कर का जीवन नारी सशक्तिकरण और जनसेवा की प्रेरणा है: पोशवाल
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोशवाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन नारी सशक्तिकरण और जनसेवा की प्रेरणा है। यह सम्मेलन जनप्रतिनिधियों में नई ऊर्जा का संचार करेगा। भाजपा ग्रामीण-शहरी विकास में संतुलन और पंचायत सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है।

गांवों का विकास सर्वोपरि है: अजीतपाल त्यागी
विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता में गांवों का विकास सर्वोपरि है। पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से बुनियादी सुविधाएं सशक्त हो रही हैं। यह सम्मेलन संगठन से जुड़ाव और सुशासन में सहभागिता का माध्यम बनेगा। विधायक ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button