विवेकानन्द कॉलेज, एनसीडब्ल्यूईबी में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित


दिल्ली। विवेकानन्द कॉलेज, एनसीडब्ल्यूईबी में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रोफेसर पिंकी मौर्य के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एनसीडब्ल्यूईबी की समन्वयक डॉ. कामिनी तनेजा ने छात्राओं का स्वागत करते हुए नई शिक्षा नीति (एनईपी) के लाभ, शैक्षणिक अवसरों एवं कॉलेज की गतिविधियों की जानकारी दी। आकर्षक पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से एनईपी पाठ्यक्रम को सरल ढंग से प्रस्तुत किया गया। डॉ. तनेजा ने आश्वस्त किया कि सभी फैकल्टी मैंबर एवं समन्वयक सदैव छात्राओं के मार्गदर्शन हेतु उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायी वातावरण में हुआ जिससे प्रथम वर्ष की छात्राओं में आत्मविश्वास और सकारात्मकता का संचार हुआ।



