गाजियाबाद

आईटीएस कॉलेज आफ फार्मेसी में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप द्वारा संचालित आईटीएस कॉलेज आफ फार्मेसी मुरादनगर में फार्मेसी के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चढ्डा, वाइस चेयरमैन अर्पित चढ्डा , डायरेक्टर- पीआर सुरेन्द्र सूद एवं अतिथियों ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर छात्रों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ किया।
कार्यक्रम के आरम्भ में चेयरमैन डॉ. आरपी चढ्डा व वाइस चेयरमैन अर्पित चढ्डा ने नवागंतुक छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सुरेन्द्र सूद ने दवाइयों के प्रयोग के समय उसकी लत व दुष्प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों से कहा कि उन्हें अपने सुख, समाज में सहायता तथा फार्मेसी के नये अनुसंधान के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस मानव मस्तिष्क की जगह नहीं ले सकता। यह एक अच्छे सेवक के रूप में कार्य कर सकता है, लेकिन मानव को नियंत्रित नहीं कर सकता। कार्यक्रम के दोरान डॉ. एम कलाईवानी, सीनियर सांइटिफिक आफिसर, आईपीसी, स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मन्त्रालय, भारत सरकार, गाजियाबाद ने बताया कि छात्रों को अपनी शिक्षा के प्रति जिज्ञासु होना चाहिए। हमें केवल अंक प्राप्त करने के लिए ही नहीं पढ़ना चाहिए अपितु विषय की सही समझ व अनुसंधान भी करना चाहिए। एलबर्ट डेविड लिमिटेड के सीनियर मैनेजर धर्मेन्द्र कुमार ने शिक्षक व छात्रों के संबंध के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों से कहा कि छात्रों को शिक्षकों से अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। इसके साथ उन्होंने छात्रों को फार्मेसी के क्षेत्र व जीवन में एथिक्स के बारे में विस्तार से बताया। छात्रों को अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए ।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डॉ. एस सदीश कुमार ने कहा कि फार्मेसी प्रोफेशन को आपके जैसे लीडर व इनोवेटर की आवश्यकता है। छात्रों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में नीति शास्त्र व सत्यनिष्ठा की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अन्त में मिस मौमिता बर्मन ने छात्रों को फार्मेसी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार व साक्षी चौहान ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button