शिक्षा

आईटीएस यूजी कैंपस में बीबीए तथा बीसीए के नवप्रवेशी छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस कालेज में आईटीएस गाजियाबाद के स्नातक परिसर में बीबीए पाठ्यक्रम के 30वें बैच तथा बीसीए पाठ्यक्रम के 29वें बैच के सत्र 2025-28 के नवप्रवेशी छात्रों के लिए भव्य समारोह के साथ नव सत्र का शुभारम्भ हुआ। इस तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम (प्रारम्भ -2025) का औपचारिक रूप से उद्घाटन आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, एस के श्रीवास्तव (रिटायर्ड आईएएस, चेयरमैन स्टैंडिंग कमेटी, स्टेट इलेक्शन कमिश्नर्स, दिल्ली ), डॉ. सिंधु भास्कर (चेयरमैन एंड फाउंडर ईएसटी ग्रुप, कैंब्रिज इन्नोवेशन सेंटर एम्आईटी, बोस्टन, यूएसए एंड फोर्ब्स कॉउन्सिल मेंबर), पंकज कुमार पटोदी (हेड आॅफ सप्लाई चैन मैनेजमेंट, गोडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड), डॉ. आर पी त्रिपाठी (सीनियर टेक्निकल कंसलटेंट, आल इंडिया कॉउन्सिल आॅफ टेक्निकल एजुकेशन, डिस्ट्रिक्ट कोआॅर्डिनेटर आॅफ भारतीय योग संस्थान इंडिया ), आईटीएस ग्रुप आॅफ इंस्टीटूशन्स के डायरेक्टर (पीआर) सुरेंदर सूद, स्नातक परिसर एवं आईटी के निदेशक प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार पांडेय, उपप्रधानाचार्य डॉ. नैन्सी शर्मा, बीबीए पाठ्यक्रम के चेयरपर्सन प्रो. आदिल खान एवं बीसीए पाठ्यक्रम की चेयरपर्सन डॉ. विदुषी सिंह ने कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्जवल्लित कर किया। इस अवसर पर आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपने सन्देश में नवप्रवेशी छात्र- छात्राओं से उनके भविष्य के सपनो के बारे में पूछा और सपनों को पूरा करने हेतु लक्ष्य निर्धारित करने और उसे निरंतर प्रयास से प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए स्वयं पर विश्वास के साथ केंद्रित प्रयास पर बल देते हुए कहा कि हमें अन्य अनावश्यक बातों से दिग्भ्रमित हुए बिना सतत आगे बढ़ने की आवयशकता है जिससे की सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। स्नातक परिसर के निदेशक प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार पांडेय ने अपने स्वागत भाषण में सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नवप्रवेशी छात्र- छात्राओं को अपने आप पर भरोसा रखकर वर्तमान में बदलते परिवेश और उससे उभरी चुनौतियों का सामना करते हुए भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
मुख्य अतिथि के रूप मे एसके श्रीवास्तव (रिटायर्ड आईएएस, चेयरमैन स्टैंडिंग कमेटी, स्टेट इलेक्शन कमिश्नर्स, दिल्ली ) ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए अपने अनुभव साझा किये और विभिन्न उदाहरण देते हुए कहा कि सबसे पहले वो अपने आप को पहचाने और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़े, अपने लिए प्लानिंग करें और फोकस होकर प्रयास करते रहे। गेस्ट आॅफ आॅनर के रूप में उपस्थित डॉ. सिंधु भास्कर (चेयरमैन एंड फाउंडर ईएसटी ग्रुप, कैंब्रिज इनोवेशन सेंटर एम्आईटी, बोस्टन, यूएसए एंड फोर्ब्स कॉउन्सिल मेंबर) ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों से कहा कि आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास, स्वअभिप्रेरण, भाषा शैली, अभिव्यक्ति एवं भावनाओं पर नियंत्रण से जीवन में सफलता प्राप्त करें।
कीनोट स्पीकर के रूप में उपस्थित पंकज कुमार पटोदी (हेड आॅफ सप्लाई चैन मैनेजमेंट, गोडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड) एवं डॉ. आर पी त्रिपाठी (सीनियर टेक्निकल कंसलटेंट, आल इंडिया कॉउन्सिल आॅफ टेक्निकल एजुकेशन, डिस्ट्रिक्ट कोआॅर्डिनेटर आॅफ भारतीय योग संस्थान, इंडिया ) ने कहा कि आज के समय मे प्रोएक्टिव एप्रोच के साथ स्मार्ट तरीके से मेहनत करते हुए अपना, अपने परिवार का, समाज का और देश का नाम रोशन करें। उपप्रधानाचार्या प्रो नैंसी शर्मा ने तीन दिन चलने वाले ओरिएंटेशन प्रोग्राम की रूप रेखा पर चर्चा करते हुए नवागंतुक छात्रों को भविष्य मे आगे बढ़ते रहने और सफल होने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नवप्रवेशी छात्र , उनके अभिभावक, संस्था के संकाय सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे। इसके पश्चात नवप्रवेशी छात्रों से संस्था के संकाय सदस्यों से परिचय भी कराया गया। अपरान्ह में आईटीएस संस्थान के छात्रों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button