शिक्षा

आरकेजीआईटी में ओरियन्टेशन 2025 कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ टैक्नोलोजी एण्ड मैनेजमेन्ट में वर्ष 2025-26 के नये छात्र-छात्राओं का ओरियन्टेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की वाईसचेयर वूमन श्रीमति आंचल गोयल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कॉलेज के ग्रुप एडवाईजर डा. लक्ष्मण प्रसाद, डायरेक्ट डा. राकेश गोयल एवं डीन एकेडमी डा. मनोरमा शर्मा, डा. अरूण कुमार पाण्डे, निधि गर्ग, मनीष कुमार, डा. आभा वत्स, संदीप सिंह, डा. राशि सक्सैना, खुशबू पाण्डे, नेहा काम्बोज आदि ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हे प्रोत्साहित किया।
श्रीमति आॅचल गोयल वाईस चेयरवूमन आरकेजी ग्रुप ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बड़े सपने देखें, बाधाओं से सीखें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी कोर्स आज की जरूरत है, जिसके लिए छात्रों को मैनेजेंट की ओर से पूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रुप एडवाईजर कॉलेज, डायरेक्टर, डीन ऐकेडमिक ने सयुक्त रूप से बच्चों को अनुशासन के साथ निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया और आने वाले चार सालों के लिए कोर्स के प्रति समर्पित रहकर अपनी स्किल्स को निखारने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान विभागीय प्रमुख, सभी शिक्षकगण और सहायक स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button