लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस डेंटल कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज के प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। बेसल इंप्लांटोलॉजी-ए सिंपल सॉल्यूशन टू एवरीडे इम्प्लांट प्रैक्टिस पर आयोजित कार्यशाला में दिल्ली-एनसीआर संस्थान के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें बीडीएस एवं एमडीएस के विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी दंत विभागों के एचओडी तथा दंत चिकित्सक शामिल थे।
कार्यशाला के प्रमुख वक्ता डॉ. वीरेन्द्र कुमार थे। डॉ. कुमार इंटरनेशल इम्प्लांट फाउंडेशन, म्यूनिख, जर्मनी से बेसल और कॉर्टिकल बोन कॉन्सेप्ट का उपयोग करते हुए इमीडिएट लोड इम्प्लांटोलॉजी के क्षेत्र से एक प्रमाणित चिकित्सक हैं। दंत चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. वीरेन्द्र का मुख्य ध्यान कॉर्टिकल इम्प्लांटोलॉजी, लेजर, सीएडी-सीएएम और रिस्टोरेटिव डेन्टिस्ट्री की ओर है। डॉ. वीरेन्द्र ने कर्नाटक राज्य में दंत चिकित्सा परिषद के कार्यकारी सदस्य के रूप में भी कार्य किया है।
इस कार्यक्रम का शुभांरम्भ मुख्य अतिथि वक्ता डॉ. वीरेन्द्र कुमार, आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा तथा संस्थान के डायरेक्टर-पीजी कोर्सेज डॉ. श्रीनाथ ठाकुर एवं प्रधानाचार्य डॉ. देवी चरण शेट्टी तथा डॉ. सूर्या पोडुवाल, एचओडी प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग के द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
इस एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान डॉ. वीरेन्द्र कुमार द्वारा लेक्चर प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होनें सभी प्रतिभागियों को कॉर्टिकल इम्प्लांटोलॉजी की मूल जानकारी के बारे में बताया और इसी के साथ उन्होंने बेसल इम्प्लांटोलॉजी के बारे में भी महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक जानकारी से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया। इसके साथ डॉ. वीरेन्द्र द्वारा सभी प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को कॉर्टिकल इम्प्लांटोलॉजी और बेसल इम्प्लांटोलॉजी विषय पर पहली बार क्लीनिकल एक्सपोजर का अवसर प्राप्त हुआ।
आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित किया और दंत चिकित्सा के क्षेत्र में बढ़ते एक्सपोजर के लिये सभी को प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही अर्पित चड्ढा ने वक्ता डॉ. वीरेन्द्र को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। अंत में डॉ. गौरव इस्सर, एचओडी ओरल इम्प्लांटोलॉजी विभाग द्वारा सभी को धन्यवाद देकर कार्यशाला का समापन किया गया तथा इस सफल कार्यक्रम के लिए सभी प्रतिभागियों ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button