
गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग महोत्सव का आयोजन किया गया। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर, आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में, इस वर्ष इस समारोह को मानवता के लिए योग की थीम के साथ आयोजित किया गया। इस आयोजन में युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा समिति, पतंजलि महिला योग समिति, गाजियाबाद के साथ मिलकर अपने सहयोग से इस समारोह की भव्यता को और बढ़ा दिया।
इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा.आरपी चड्ढा एवं मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री व गाजियाबाद के सांसद जनरल वी.के. सिंह की पुत्री मृणालनी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर आईटीएस के निदेशक (आईटी एवं स्नातक परिसर) डा. सुनील पांडेय, अमरदीप, निरंजन सिंह आर्य आदि अतिथि उपस्थित थे। प्रात:काल 5 से 8 बजे तक चले इस कार्यक्रम में एक हजार से भी अधिक लोगों ने सक्रिय रूप में भाग लिया। इस अवसर पर माया प्रकाश त्यागी, दिल्ली प्रान्त सदस्य सुखराम, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी निरंजन सिंह आर्य ,भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी अमरदीप , महामंत्री सुधा त्यागी, योग शिक्षक राजपाल, समाज सेवी सुनील त्यागी भी उपस्थित थे।
दीप प्रज्जवलन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण के माध्यम से सभी योग साधकों को संबोधित किया गया और पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी निरंजन सिंह आर्य ने आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। कार्यक्रम की भव्य सफलता पर आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि योग न केवल हमें हमारी सांस्कृतिक विरासत का आभास कराता है वरन एक स्वस्थ मस्तिष्क, शरीर के विकास के साथ-साथ सामाजिक रूप से भी जोड़ता है। कार्यक्रम का संचालन व कार्यक्रम संयोजन मुख्य रूप से अमरदीप ने किया एवं धन्यवाद आईटीएस गाजियाबाद के निदेशक (आईटी एवं स्नातक परिसर) डा. सुनील पांडेय ने संस्था की ओर से सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यौगिक क्रियाएं सभी वैज्ञानिक मापदंडों पर खरी उतरती हैं और इसका सतत प्रयास शारीरिक, मानसिक विकारों को दूर करने के साथ-साथ स्वस्थ सोच की ओर व्यक्ति को प्रेरित करता है। कार्यक्रम में लोगों ने पूरी तत्परता और शिद्दत के साथ में योग किया। योग महोत्सव का समापन राष्ट्रीय गान के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के कर्मचारियों ने बड़ा योगदान किया जिसकी सभी ने प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र एवं जनपद के विभिन्न स्थानों से बसों के द्वारा योग साधक पहुंचे। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी योग साधकों के लिए आयुष मंत्रालय की निर्धारित पोशाक, बैठने के लिए दरिया, पीने के लिए पानी, टॉयलेट और पूरी सुविधा रही।





