राज्यलेटेस्टस्लाइडर

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित एम्पावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति, 2017 के अन्तर्गत प्रदेश में मेगा परियोजनाओं के प्रोत्साहन हेतु विशेष सुविधायें एवं रियायत अनुमन्य किये जाने हेतु मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में गठित इम्पावर्ड कमेटी की बैठक में मैसर्स गैलेन्ट मेटैलिक्स लि. चन्दौली को कम्पनी की प्रस्तावित परियोजना के लिए कम्पनी को पूर्व निर्गत लेटर आॅफ कम्फर्ट को संशोधित किये जाने की संस्तुति की गई। बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविन्द कुमार, अपर मुख्य सचिव वित्त एस. राधा चौहान, अपर मुख्य सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन सुरेश चन्द्रा सहित पिकप, न्याय, नियोजन आदि विभागों के अधिकारी तथा वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सम्बन्धित निवेशक/प्रमोटर्स भी उपस्थित थे।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button